मंदसौर: सीतामऊ में उड़ान और जन साहस संस्थान की बैठक, पास्को व एससीएसटी एक्ट पर हुई चर्चा
सीतामऊ नटनागर शोध संस्थान में आज उड़ान संस्थान ओर जन साहस संस्थान के साथ जिले के पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्टेक होल्डर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पास्को एक्ट,एससीएसटी एक्ट सहित महिलाओं ओर बच्चों के साथ होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम की जानकारी दी गई जिसमें जिले के सभी TI ,SDOP सहित ASP हेमलता कुरील सहित कई लोग मौजूद थे,