दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 14 बाइक और एक स्कूटी बरामद
शामली जिले के कांधला पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत कुल 15 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में कई बिना नंबर प्लेट की बाइक भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद वाहनों में दो बाइक कांधला और गढ़ीपुख्ता थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं।
बरामद मोटरसाइकिलों और स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर:
1. हीरो स्प्लेंडर प्लस – बिना नंबर प्लेट (इंजन नंबर HA11EDNHD36139)
2. हीरो स्प्लेंडर प्लस – UP19L1075
3. हीरो स्प्लेंडर प्लस – HR60B5907
4. हीरो स्प्लेंडर प्लस – बिना नंबर प्लेट
5. हीरो स्प्लेंडर प्लस – बिना नंबर प्लेट
6. हीरो स्प्लेंडर प्लस – बिना नंबर प्लेट
7. हीरो स्प्लेंडर प्लस – बिना नंबर प्लेट
8. हीरो स्प्लेंडर प्लस – बिना नंबर प्लेट
9. होंडा एक्टिवा स्कूटी – DL7SAQ8422
10. टीवीएस स्पोर्ट – UP17E8883
11. हीरो स्प्लेंडर प्लस – UP11AA4973
12. हीरो स्प्लेंडर प्लस – HR11D3792 (मौके पर नंबर प्लेट नहीं)
13. हीरो स्प्लेंडर प्लस – बिना नंबर प्लेट
14. हीरो स्प्लेंडर प्लस – बिना नंबर प्लेट
15. हीरो स्प्लेंडर प्लस – UP12BX4684 (मौके पर नंबर प्लेट नहीं)
पुलिस के मुताबिक, मोहित सैनी पर पहले से चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रवि कुमार का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। दोनों के खिलाफ कांधला थाने में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बरामद अन्य वाहनों के संबंध में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
#ShamliPolice #KandhlaPolice #VehicleTheft #BikeTheft #ShamliNews #Kandhla #CrimeNews #UPPolice #BikeRecovery #BreakingNews
Kairana, Shamli | Nov 20, 2026