रायडीह: सीढ़ी से गिरकर राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल, हालत नाज़ुक बनी हुई है
Raidih, Gumla | May 2, 2026 महुआडांड़ क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 50 वर्षीय राजेश कुमार, निवासी करुन्धा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री है। जानकारी देते मजदूर राहुल पासवान ने बताया है कि राजेश कुमार महुआडांड़ स्थित एक नए मकान के निर्माण कार्य में लगे हुए थे।