शिवहर: तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने शिवहर में साइबर थाने का निरीक्षण किया
तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा बुधवार दोपहर 02 बजे शिवहर पहुंचे हैं. शिवहर पहुंचने के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है. डीआईजी ने साइबर थाना का निरीक्षण किया है. निरीक्षण के क्रम में निर्देश देते हुए कहा कि पेंडिंग पड़े मामलों को तुरंत निपटारा करें. साइबर जागरूकता अभियान बड़े पैमाने पर लोगों के बीच पहुंचकर चलाया जाए ताकि लोग जागरूक हो सके।