शिवहर: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जागरूकता वाहन को जिला जज ने शिवहर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
व्यवहार न्यायालय परिसर शिवहर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बुधवार सुबह 10 बजे जिला जज उदयवन्त कुमार ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. उन्होंने बताया कि जागरूकता वाहन पूरे जिला में घूमकर लोगो को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जागरूक करेगा. ओर दस मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुँचकर अपनी समस्या का समाधान करवा लें।