पीरटांड: चिरकी पेट्रोल पंप के पास बाइक-पिकअप की टक्कर में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को 12 बजे गए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खुखरा पंचायत के जमुआटांड़ निवासी 50 वर्षीय चैतलाल साव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतलाल साव बाइक से चिरकी से मधुबन की और जा रहा था।