नगरगामा वार्ड संख्या 05 में विशेष वार्ड सभा का आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा..
#दलसिंहसराय,प्रखंड के नगरगामा वार्ड संख्या 05 में विशेष वार्ड सभा का आयोजन किया गया. वार्ड सभा की अध्यक्षता वार्ड सदस्य सह उपमुखिया रौशन कुमार चौधरी ने किया.इस विशेष वार्ड सभा में ग्रामीणों के बीच सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई.जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन, सड़क, शौचालय एवं नल-जल जैसी योजनाओं पर चर्चा की गई.जनकल्याणकारी योजनाओं में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु अग्रेतर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव लिया गया.साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के जारी सर्वेक्षण लिस्ट पर भी ग्रामीणों के बीच विस्तार से चर्चा की गई.