मंझनपुर: कौशाम्बी में आईपीएस के नेतृत्व में मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 घंटे में 55 वाहनों का ताबड़तोड़ चालान
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए आईपीएस सत्यनारायण के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस पूरी सख़्ती और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही कर रही है। जनपद में चल रहे 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत कौशाम्बी पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। मंझनपुर समेत अलग-अलग थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया है।