शिवपुरी नगर: शिवपुरी में तीन पुलिस निरीक्षकों के तबादले, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिले में तीन निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड को बदरवास थाना भेजा गया है। वहीं, बदरवास के निरीक्षक रोहित दुबे को कोतवाली थाने की जिम्मेदारी दी गई है।