ग्वालियर में बड़ा हादसा: 15 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिरी, तीन लोग मलबे में दबे
ग्वालियर। शहर के चिरवाई नाका क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 15 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे तीन लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान मलबे में दबे लोग मदद के लिए गुहार लगाते दिखाई दिए।