हरिद्वार: रौशनाबाद में चोरी की योजना बनाते 3 आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरिया, छेनी और प्लास बरामद
सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान रौशनाबाद स्थित मस्जिद मार्ग से तीन आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब तीनों क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तीनों के पास से हथौड़ी, सरिया, छेनी और प्लास बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों में से फैजल और नवाब गढ़मीरपुर के जबकि कौशल यूपी के शाहजहापुर का निवासी है।