सिंघेश्वर: निर्जला एकादशी पर बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में सेवा का संगम, श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ और पंडितों को आम-जल वितरण
बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में निर्जला एकादशी पर सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार खंडेलवाल ने मंदिर के पंडितों के बीच आम और शीतल जल वितरित किया, वहीं श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्याऊ की व्यवस्था कराई। भीषण गर्मी में इस पहल से हजारों भक्तों को राहत मिली और मंदिर परिसर में सेवा व मानवता का संदेश गूंज उठा।