चौरीचौरा: गांव में कार्यक्रम में शामिल होने गई बालिका से छेड़खानी, दो के खिलाफ दर्ज हुआ केस
चौरी चौरा थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी भतीजी गांव के ही एक कार्यक्रम में गई थी जहां पर मेरे ही गांव के गोलू पुत्र दिनेश और अजय पुत्र स्वामीनाथ मेरी भतीजी के उपर छींटाकसी करते हुए छेड़खानी करने लगे और विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।