हैदरनगर: सिमरसोत गांव में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हैदरनगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी सिमरसोत गांव में गुरुवार को एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सतेंद्र राम की पुत्री 17 वर्षीय सुंदरी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। गुरुवार दोपहर 2 बजे घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।