बरहट: मध्य व उच्च विद्यालय गुगुलडीह में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए डोर टू डोर पहुंच रहे शिक्षक
Barhat, Jamui | Jun 19, 2024 बरहट प्रखंड के विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक डोर टू डोर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। बुधवार को इसी क्रम में मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय गुगुलडीह के सभी शिक्षक अभिभावकों से संपर्क करते हुए नजर आए। प्रधानाध्यापक ने कहा कि वे लोग वर्ग 1 से 12 वीं तक के सभी बच्चों का विद्यालय में उपस्थिति के लिए प्रेरित कर रहे है।