टीकमगढ़: कांग्रेस ने गांधी चौराहे पर किया प्रदर्शन, टीकमगढ़ विधायक और कार्यकर्ता रहे मौजूद
टीकमगढ़ में कल दिन सोमवार को शाम 7 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर इकट्ठा होकर जोरदार धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए उनके बयान की कड़ी निंदा की।