शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी के आरोप में रामसागर मोहल्ला के व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 2, 2026 जनपद की थाना शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि SP के आदेश पर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी के आरोप में शहर के मोहल्ला रामसागर निवासी सोनू उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से ₹490 की नगदी, सट्टा पर्चा व एक पेन बरामद किया गया है। केस दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।