बरियारपुर: अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन
शनिवार को सदर अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी सदर मुंगेर अंजलि एवं थाना प्रतिनिधि के अगुवाई में जनता दरबार का आयोजन किया गया। वहीं राजस्व अधिकारी प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि आज जनता दरबार में सात मामले आए सभी मामले का सुनवाई करते हुए4 मामले का निष्पादन कर दिया गया 3 मामले अगले तारीख में सुनवाई की जाएगी।