ओबरा: म्योरपुर में मुख्य वन संरक्षक ने पौध रोपण के पौधों की स्थिति परखी, पौधरोपण की तैयारियों को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण
म्योरपुर वन रेंज के कठौंधी बीट में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान पौध रोपण के लिए खोदे गए गड्ढे और पिछले साल गड़िया बीट में रोपित पौधे का विंध्याचल मंडल के मुख्य वन संरक्षक सुधांशु शर्मा ने निरीक्षण किया किया और रोपित पौधे शत प्रतिशत जिंदा रहे इसके लिए सरकार द्वारा दिए गए गाइड लाइन का पालन करते हुए पौधे को जीवित रखने के निर्देश दिया।