डुमरा: सीतामढ़ी शहर के मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा टला, मां जानकी मंदिर के पास बिजली के तार में लगी आग
सीतामढ़ी शहर के व्यस्त मुख्य मार्ग स्थित मां जानकी मंदिर के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक विद्युत धारा प्रवाहित एक बिजली तार में आग लग गई। देखते ही देखते तार से चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई।