हटा: देवलाई में नाले की बाढ़ में फंसे शिक्षकों को ट्रैक्टर पर बाइक रखकर पार कराया गया, वीडियो वायरल
Hatta, Damoh | Jul 13, 2026 हटा ब्लॉक के देवलाई गांव एक पँहुच मार्ग पर बारिश के दिनों में परेशानियां होती है, रास्ते मे नाला पड़ता है जिसकी पुलिया वारिश के दिनों में जलमग्न रहती है, एक बार फिर नाले में बाढ़ का पानी होने से लोग परेशान हुए,शाम को अचानक जलस्तर बढ़ने से पुलिया जलमग्न हो गई और आवागमन बाधित हो गया,तब ग्रामीणों ने शिक्षको की बाइक ट्रेक्टर पर रखकर नाला पार कराया