डौण्डीलोहारा: दुर्गा मंदिर के पास तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक, राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
दल्लीराजहरा शहर के वार्ड क्रमांक 26 स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास तलवारनुमा धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का हथियार जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।