गभाना: कलुआ में बाइक सवार 3 दोस्तों को ट्रैक्टर ने रोंदा, हादसे में 2 की मौत, एक घायल, एम्बुलेंस न आने से हुई मौत
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के कलुआ के पास की बताई जा रही है जहां रविवार की देर रात्रि करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँचे अन्य दोस्त ने एंबुलेंस ना आने पर मौत का कारण बताया और लापरवाही का आरोप लगाया है।