गभाना: गभाना में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में महिला की मौत, परिजनों ने नहीं कराया PM
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के गभाना हाईवे की है।जहां तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित हुई बाइक अचानक ही डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 45 वर्षिय महिला गुड्डी देवी पत्नी अशोक कुमार की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार गुड्डी देवी अपने बेटे आकाश के साथ किसी कार्य के चलते अलीगढ़ जा रहे थी।