गभाना: गभाना चंडौस के अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल ने बालटाल के लिए रवाना की भंडारा सामग्री
गभाना के कस्वा चंडौस में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु किया गया पुण्य कार्य, मंत्रोच्चारण के साथ हुई पूजा-अर्चना चंडौस कस्बे की सामाजिक संस्था श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल शाखा चंडौस द्वारा बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा सामग्री एकत्र कर एक वाहन को बालटाल (जम्मू-कश्मीर) के लिए विधिवत पूजा-पाठ के साथ रवाना किया गया।