बागपत: अमीनगर सराय क्षेत्र से लापता युवती की बरामदगी को लेकर BKU और ग्रामीणों ने SP दफ्तर बागपत पहुंचकर ASP से की शिकायत
शुक्रवार की दोपहर करीब साढे 12 बजे भाकियू के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा के मुताबिक अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव का ही एक युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवती के भाई ने घटना के संबंध में थाना सिंघावली अहीर पर तहरीर देकर बहन की सकुशल बरामदगी की मांग की थी, लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस युवती का पता नहीं लगा सकी।