बिंदकी: गोहरारी गांव में दो घरों से नगदी व जेवर चोरी, मचा हड़कंप, शुरू हुई जांच पड़ताल
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के गोहरारी गांव में मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात को अज्ञात चोर चंद्रशेखर यादव के घर के छत में चढ़े और आंगन का जाल खोलकर घर के अंदर घुस गए। अज्ञात चोर ₹10000 नगद व सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। गांव के ही सत्य प्रकाश के घर में अज्ञात चोर घुसे और हजारों रुपया व जेवर चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह 5:00 बजे जानकारी हुई।