भिंड नगर: भूमिका सरकार में भागवत कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चिन्मयानंद महाराज ने कराया कथा रसपान
भिण्ड जिले के मेहगांव स्थित भूमिका सरकार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक माहौल में डूबे नजर आए।इस पावन कथा का वाचन राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद महाराज द्वारा अपने मुखारविंद से किया जा रहा है।