हाथरस: कोतवाली चन्दपा पुलिस ने गांव छतारा निवासी 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री एवं तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली चंदपा पुलिस ने गांव छतारा निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामद की के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।