हाथरस: मोहल्ला नबीपुर में आपसी लड़ाई झगड़ा करनेवाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उपजिलाधिकारी न्यायालय में किया पेश
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्तों को सूचना पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त मोहल्ला नवीपुर में आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर में पेश किया है।