हाथरस: गांव कथरिया में मंदिर में मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने वाले एक अभियुक्त को कार्यवाही करते हुए पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कथरिया में 14 अप्रैल की रात्रि में कुछ लोगों द्वारा राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए कोतवाली मुरसान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।