हाथरस: कोतवाली चंदपा पुलिस ने गांव कुंवरपुर निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री और तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली चंदपा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांव कुंवरपुर निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 20 लीटर सर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामद की के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।