हाथरस: मुरसान के गांव नगला हीरा सिंह मे रजबाहें की पटरी काटने से 100 बीघा करीब फसल हुई जल मग्न किसानों के छूटे पसीने
कलेक्ट्रेट के पास आज दिन सोमवार को रजबाह की पटरी कटने से मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह में गेहूं की फसल पूरे तरीके से जल मग्न हो गई। इस पटरी के काटने से 100 बीघा के करीब खेतों में पानी भर गया। इसमें सब्जियों की फसल भी बर्बाद हो गई। इससे किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। सूचना पर सिंचाई विभाग ने जेसीबी से पटरी की मरम्मत कराई है।