बिहारीगंज: बिहारीगंज में पुलिस ने 95 लीटर देसी चुल्हाई शराब बरामद की, कार्रवाई जारी
मधेपुरा के बिहारीगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 लीटर देसी चुल्हाई शराब बरामद की है। यह बरामदगी विश्वकर्मा चौक के आगे एक खाली खेत से हुई। गुप्त सूचना पर भोगेंद्र पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि शराब किसकी है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।