कोंडागांव: कोण्डागांव में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री पार, जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही
जिला मुख्यालय समेत पूरा कोण्डागांव इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां तापमान सप्ताहभर पहले ही 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। तेज धूप और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी के इस प्रकोप का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। जिला अस्पताल में लू और डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों की संख्या लगातार