बक्सर: हत्या के अभियुक्त पति-पत्नी को आजीवन कारावास, मामूली विवाद में हथौड़े से की थी हत्या, बक्सर कोर्ट ने सुनाया फैसला
Buxar, Buxar | Jul 25, 2024 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज कुमार की अदालत ने इटाढ़ी थाना कांड संख्या 330/ 2021 में अभियुक्त मुखलाल चौधरी एवं उसकी पत्नी उषा देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, न्यायालय ने अभियुक्तों पर पांच 5 –5 हज़ार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है. जिसे नहीं देने पर अतिरिक्त समय जेल में बिताने होंगे. घटना 24 अक्टूबर 2021 की है. चापाकल के पानी के लिए विवाद हुई थी.