बोध गया: चेरकी थाना पुलिस ने देशी महुआ शराब के साथ 1 महिला सहित 2 को किया गिरफ्तार, बाइक और शराब जब्त
Bodh Gaya, Gaya | May 23, 2026 गया एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब का सेवन,निर्माण,बिक्री की रोकथाम करने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने शनिवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि चेरकी थाना पुलिस ने छापेमारी कर 9.300 लीटर देशी महुआ शराब के साथ अर्जुन चौधरी और 1 महिला सहित कुल 2 को गिरफ्तार किया है।वहीं 1 बाइक जब्त किया गया है।