पयागपुर: खुटेहना के पास तेज हवा के चलते अचानक गिरा पेड़, आवागमन हुआ बाधित
पयागपुर थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच हाइवे स्थित खुटेहना के पास तेज हवाओं के चलते सोमवार सुबह करीब 10बजे अचानक गिरा जामुन का विशालकाय पेड़। जिसके चलते कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ को मौजूद लोगों की मदद से हटवाया। जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ।