बलरामपुर: सीएमओ ने किया सीएचसी पचपेड़वा का निरीक्षण, 9 कर्मी पाए गए अनुपस्थित
सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपेड़वा डॉ विजय कुमार , चिकित्सा अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार यादव, डॉ संगीता पाण्डेय, डॉ शहंशाह आलम, डॉ महताब आलम , डॉ गयासुद्दीन , समेत कुल 09 कर्मी अनुपस्थित पाए गए । सभी अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया।