बलरामपुर: नगर के विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस मातृभाषा के बारे में छात्रों को दी गई जानकारी
आज नगर के वात्सल्य पब्लिक स्कूल एवं वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें सभी छात्र छात्राएं शामिल हुए। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रबंधक वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने बच्चों को मातृभाषा के गौरव के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।