बलरामपुर: वीर विनय चौक पर विधायक गण एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने दीप जलाकर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए किया रवाना
वीर विनय चौक पर सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, गेल्हापुर महंत बिरजानंद जी महाराज ने विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमाओं को रवाना किया। गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए राप्ती नदी सिसई घाट रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे गणपति देव के भजनों पर नाचते गाते रवाना हुए।