सिराथू: पुलिस ने टेढ़ी मोड़ शहजादपुर से आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड शहजादपुर से पुलिस ने मंगलवार दोपहर को एक शख्स को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया शख्स योगेश उर्फ अंकित पर थाना कोखराज में आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज था।गिरफ्तार करने के पश्चात पुलिस थाने लाई और लिखा पढ़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया है।अभियुक्त सराय अकिल इलाके का रहने वाला है।