नवाबगंज: दरहरा मेले में कव्वाल आरिफ की आवाज गूंजी, बारिश के कारण कार्यक्रम समय से पहले खत्म हुआ
बाराबंकी के दरहरा गांव में हजरत उस्मान शहीद रहमतुल्लाह अलैह के नाम पर आयोजित तीन दिवसीय मेले में बुधवार रात मशहूर कव्वाल आरिफ ने शानदार प्रस्तुति दी। उनकी सूफियाना और धार्मिक कव्वालियों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया।कार्यक्रम में दूर-दूर से बड़ी संख्या में अकीदतमंद और दर्शक पहुंचे। वहीं मेले में झूले, खिलौने और खान-पान की दुकानों पर भी अच्छी रौनक देखने को मिली