बखरी: भीषण आंधी-तूफान से बखरी प्रखंड में बिजली आपूर्ति ठप, 132 केवीए का टावर ध्वस्त
बखरी में बिजली विगत 14 घंटे से बाधित है। जगह जगह पोल तार के टूटने के कारण वितरण लाइन तहस नहस हो गया है। जेई नीरज कुमार ने बताया कि बभनगामा स्थित 132 केवीए के पायल टावर संख्या 57 ध्वस्त हो गया। वैकल्पिक आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मी युद्धस्तर पर कार्यरत है।