पनागर: बिलहरी में नगर निगम की खुली पोल, सफाईकर्मी कचरा नालियों में डाल रहे, स्थानीय लोगों में आक्रोश
बिलहरी सुदर्शन चौक क्षेत्र आज भी नरकीय व्यवस्था से जूझ रहा है। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी दो से चार महीनों में महज एक बार यहाँ का रुख करते हैं। हद तो तब हो जाती है जब कचरा उठाने के बजाय महिला सफाईकर्मी सड़कों की गंदगी को सीधे नालियों में ढकेल देती हैं, जिससे नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। जब जागरूक रहवासी इसका विरोध करते हैं, त