नीमडीह: बाना गांव में जंगली हाथी का उत्पात, दो घर क्षतिग्रस्त, महिला बाल-बाल बची
नीमडीह थाना क्षेत्र के बाना गांव में बीती रात झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने गांव में घुसकर सुबोध महतो और राजीव महतो के खपरैल मकान को तोड़ दिया, जिससे दोनों घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के दौरान राजीव महतो की मां घर के अंदर सो रही थीं. हाथी द्वारा घर तोड़े जाने के बावजूद वह किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आईं और उनकी जान बाल-बा