मोहनपुर: देवीपुर के करतोडीह गांव में पति-पत्नी के झगड़े के बाद पत्नी ने किया विषपान, सदर अस्पताल में भर्ती
देवीपुर के करतोडीह गांव में पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने विषपान कर लिया हालत बिगड़ते देख परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज जारी है। इस संबंध में रुचि कुमारी के पति शिबू यादव ने बताया कि रविवार किसी बात को लेकर घर में लड़ाई हुआ था उसी को लेकर सोमवार 9:00 बजे रुचि ने घर में रखे जहरीले पदार्थ को खा लिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई।