आंवला: आंवला में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, तिगरा खानपुर में मारपीट के बाद की गई पुलिस से शिकायत
Aonla, Bareilly | May 20, 2026 आंवला थाना क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बुधवार दोपहर 1 बजे पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।ग्राम तिगरा खानपुर निवासी मनोज ने पुलिस को बताया कि गांव में उनकी एक जगह है, जिस पर लगभग दो वर्ष से बुनियाद भरी हुई है।