श्री विजयनगर: श्रीविजयनगर धान मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद, अधिकारियों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया
Shree Vijainagar, Ganganagar | Apr 13, 2026
श्रीविजयनगर धान मंडी में पुराने पैटर्न पर गेहूं खरीद की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन बंद शुरू हो गया। व्यापारियों, किसानों व मजदूरों ने संयुक्त धरना देते हुए गेट बंद कर दिया, जिससे वाहनों की कतारें लग गईं। सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी शकुंतला चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।