कुर्था: मासूम छात्र की मौत पर कुर्था में कैंडल मार्च, न्याय की उठी मांग
Kurtha, Arwal | Apr 9, 2026 कनोदी स्थित गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र अंशु कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के विरोध में गुरुवार की शाम कुर्था प्रखंड में शांति कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कैंडल मार्च शाम करीब 7 बजे विद्रोही चौक से शुरू होकर बस स्टैंड तक की